Friday, April 5, 2013

LEKHPAL RECRUITMENT UP लेखपाल के 5400 पदों पर तत्काल शुरू की जाए भर्ती : मुख्य सचिव


अखिलेश सरकार का 2013-14 का रोडमैप तैयार : नई नीतियां बनेंगी
BUMPER JOBS IN UP : सरकारी महकमों में बंपर भर्ती करने की तैयारी

LEKHPAL RECRUITMENT UP लेखपाल के 5400 पदों पर तत्काल शुरू की जाए भर्ती : मुख्य सचिव

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकता का एजेंडा तय कर दिया है। समय से पहले लोकसभा चुनाव की आहट के बीच सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों पर भर्तियों को इस साल अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। शिक्षक, कांस्टेबल, उपनिरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों की तैयारी है। यही नहीं सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में करीब दो दर्जन नई नीतियां लाने या पुरानी नीतियों में बदलाव का फैसला किया है। नई नीतियों के जरिये ज्यादा से ज्यादा रोजगार के रास्ते तैयार करने पर अधिक जोर है। अनुदेशक नियमावली में संशोधन करते हुए अनुदेशकों के रिक्त पदों को भरने का फैसला भी एजेंडे में शामिल है। प्रदेश में बैंकों की 3,000 नई शाखाएं खोलना भी प्राथमिकताओं में है। इनमें से 300 नई बैंक शाखाओं का उद्घाटन हाल में केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम कर चुके हैं।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने वर्ष 2013-14 में विभिन्न विभागों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के करीब पौने दो सौ बिंदुओं का एजेंडा जारी किया है। इसमें सूबे के विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने को पहले बिंदु के रूप में शामिल किया गया है। वित्त विभाग को 72,861 करोड़ रुपये कर संग्रह का लक्ष्य मिला है। केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में अधिकाधिक केंद्रीय सहायता हासिल करना एजेंडा का दूसरा मुख्य बिंदु है। 

इसमें मनरेगा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जेएनएनयूआरएम, नेशनल ई-गवर्नेंस योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा, एसएसए, आरटीई, एनएचआरएम सहित केंद्रीय सहयोग से चलने वाली 26 योजनाएं शामिल हैं। एजेंडे में पिछले साल घोषित कई नई नीतियों के क्रियान्वयन पर जोर देने के साथ ही इस साल कई और नीतियां लाने और कई अधिनियमों में संशोधन की योजना की मंशा भी जाहिर की गई है। यह एजेंडा सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया है।

News Sabhaar /Source : Amar Ujala (5.4.13)

13 comments:

  1. sir ye batao ki iski form fill date kab aa rhi hai

    ReplyDelete
  2. whan come to lekhpal fill date than plz visst me sir
    thank you

    ReplyDelete
  3. sir ji ye bataye ..lekhpal bharti kab hongi .2014 ya 2015..ya phir nahi .ghosara april me hoti hai .form abhi tak nahi aaye aaj 050june ho gaya hai.kya sarkar ......................

    ReplyDelete
  4. hona kch nhi h bas election stunt lagta h sab kch ............sab kch gadbad h socha tha akhilesh sir ke time mein naukri milegi as he's literate ........... but kch nhi hoga aisa lagta h

    ReplyDelete
  5. jab election aate hai tabhi public ko thhagane ke liye aisa kiya jata. sab election stunt hai. lekhpal ki bharti ki kab se geet gai ja rahe hai aat 15.06.13 me bhi kaha gaya hai ki july ke last me vigyapan niklega tatha nov. 2013 tak prakiriya poori kar lee jayegi.
    kyoki dec. 2013 se election ka daur chalega tatha niuktiya latka di jayengi, aisa lagata hai. kyonki aisa hi hota aaya hai.

    ReplyDelete
  6. koi batayega mujhe ke en pado ke liye ccc jaruri h kiya or h tou kiyu

    ReplyDelete
  7. ye bharti kab se challu honi hai.
    ki sirf ye sab thagne ke liye hai ya fir students ko paresaan karne ke liye...............

    ReplyDelete
  8. sarkar samajh rhi hai bebakuf dekhna frnds lekhpal ki vacancy abhi to aayi nhi h aur aa bhi jaye toh sarkar apna purana tariqa yaani us per stay lagba deti hai sab kuch chunabi khel h

    ReplyDelete
  9. Nahi doston riktiya to jarur bhari jayegi. Aap thoda intzar kare aur apni study achchhi rakhe. Aapki knowledge important hai.

    ReplyDelete
  10. Sir Please Provide me direct link of UPSC SCRA 2014 Application form

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.