Wednesday, April 3, 2013

UPTET : शिक्षक भर्ती में सुनवाई की अगली तारीख 16 अप्रैल, नान टेट वाले 12 को देंगे जबाव


UPTET : शिक्षक भर्ती में सुनवाई की अगली तारीख 16 अप्रैल, नान टेट वाले 12 को देंगे जबाव

सूत्रों के अनुसार -
 उत्तर प्रदेश चल रही 72000 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के मामला अभी हाईकोर्ट में और लम्बा खिंचता दिखायी दे रहा है। बीएड बेरोजगारों को अभी शिक्षक पद पर भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार सुनवाई की अगली तारीख 16 अप्रैल बतायीगयी है। नान टेट वाले 12 अप्रैल को जबाव देंगे।

कुछ अभ्यार्थीयों का सोचना है कि ये विज्ञापन पूर्व वर्ती सरकार ने निकाला था इसलिए 
राजनीती एक कारण हो सकता है 
,आखिर मेहनती / इमानदार छात्रों का क्या कसूर था कि उन्हें टी ई टी परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर भी  भी सजा भुगतनी पड़ रही है


प्राइमरी स्कूलों का हाल किसी को शायद दिखायी नहीं देता जहां गरीब व बेसहारा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन ग्रामीण इलाकोंमें स्थित प्राइमरी स्कूलों में सरकार द्वारा 1 अप्रैल से भले ही शिक्षा का अधिकार अधिनियमपूर्णतः लागू किये जाने की घोषणा कर दी हो लेकिन उसके लिए तैयारियां मात्र कागजों पर ही हैं। हकीकत में प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में शिक्षक नहीं है। प्रदेश शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। लेकिन सरकार द्वारा बीएड पास अभ्यर्थियों सेआवेदनों के नाम पर मोटी फीस तो गटक ली गयी लेकिन भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर अदालती कार्यवाही में उलझ गयी।
पिछली बसपा सरकार में 2011 में टीईटी परीक्षा करायी गयी। उस समय सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि 

टीईटी परीक्षा के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। जिसके लिए शिक्षक नियमावली में संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर तक पहुंच गयी। लेकिन सरकार बदलने के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार ने पिछली पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा आवेदन मांग लिये। अब सरकार बदलने के साथ ही बीएड बेरोजगार अभ्यर्थी लुट रहे हैं और अदालत की वाट जोह रहे हैं। आखिर कब होगा बीएड बेरोजगारों के साथ न्याय? यह प्रश्न बरोजगारों के मन में रात दिन कौंध रहा है


7 comments:

  1. hme koi umeed bhi nhi rah gyi h ab....na court kuch krna chahta h na hi govt. sirf paise khane the kha liye.pta nhi ye process kiyne suicide krwayegi????mazak bna k rakh diya h har cheez ka.us system ka koi matlab nhi hota jis pe uski janta bhrosa na kre...up govt n court ise kho chuke h

    ReplyDelete
    Replies
    1. dear maine itna depresion kbi nahi dekha bt ye govt hi nahi balki sabhi party ek jaisi hein to hme system change krna hoga aur wo kewal ache logo ko poltics mae lakar possible he

      Delete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. Public etne dino se wait kar rahi thi ki 3 april kab aye aur court kab apna faisla sunaye but 3 april ki rah tak rahe logo ko agli sunbai 16 april wah re wah up govt,wah re wah up court.Ab 16 april ki rah takte rahege jese tese etne din kat payege ki 16 april jaldi se jaldi aye aur faisla sunaya jaye Us din ya to judge nahi ayege ya vakil nahi ayega aur ayega v to agli sunbai ab to 1 hafte bad bali nahi 15 aur 14 din bad bali hoti he.Wah re wah sixer govt sixer court.

    ReplyDelete
  4. सपा सरकार वोट लेकर हमें मूर्ख बना रही है लेकिन ये यह भूल रहे हैं कि लोक सभा चुनाव में भी इन्हे हमारे ही पास आना पडेगा तब इनका स्वागत कैसे करना है यह आप सभी जानते है भर्ती को शीर्घ करवाने के लिए अपने जनप्रतिनिधियों पर दबाब बनाएँ उन्हे साफ साफ कहें भर्ती नहीं तो वोट भी नही. . . . विचार करें अगर सहमत हो तो प्रयास करें

    ReplyDelete
  5. hame ek mt ek jut hokar apni takat ka andaja dikhana hoga.

    ReplyDelete

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.