Showing posts with label Constable Recruitment. Show all posts

Sunday, November 29, 2015

SARKARI NAUKRI News - - यूपी में पुलिस भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा

SARKARI NAUKRI   News - 

यूपी में पुलिस भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
Updated: 28-11-15 07:08 PM
अब प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। केवल 10वीं और 12वीं के नम्बर और शारीरिक टेस्ट के आधार पर भर्ती हो जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से स्वास्थ्य महकमे की 500 एंबुलेंस को झंडी दिखाते हुए की। ये एंबुलेंस 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के तहत चलाई जाएंगी।
सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी जेनरिक दवाएं

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Friday, September 18, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - सिपाही भर्ती को लेकर नई नियमावली का परीक्षण शुरू , बिना लिखित परीक्षा कराए हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों और दौड़ के आधार पर भर्ती कराने के लिए नई नियमावली बन रही

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

सिपाही भर्ती को लेकर नई नियमावली का परीक्षण शुरू ,
बिना लिखित परीक्षा कराए हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों और दौड़ के आधार पर भर्ती कराने के लिए नई नियमावली बन रही
 
राज्य ब्यूरो, लखनऊ

आसान प्रक्रिया के तहत सिपाहियों की भर्ती की तैयारी शुरू की गयी है। बिना लिखित परीक्षा कराए हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों और दौड़ के आधार पर भर्ती कराने के लिए नई नियमावली बन रही है। पुलिस महकमे ने अपना प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा का कहना है कि नई नियमावली पर विमर्श चल रहा है। परीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिपाही भर्ती को आसान बनाने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपनी कई जनसभाओं में एलान किया कि बिना किसी परीक्षा के भर्ती होगी और कम से कम समय में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 40 हजार सिपाहियों की नई भर्ती की तैयारी में लगा है। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बना रहे हैं। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्रों के आधार पर मेरिट के जरिये सूची बनेगी। इसके लिए तीन सौ अंक दिए जाएंगे और दौड़ के लिए दो सौ अंक निर्धारित होंगे। दोनों को मिलाकर मेरिट के आधार पर चयन होगा। नई नियमावली में यह प्रस्तावित है। इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए भी लाया जा सकता है।

असल में वर्ष 2013 से शुरू हुई 41 हजार सिपाहियों की भर्ती अदालती दांव-पेंच में उलझी हुई है और पुलिस फोर्स की कमी दूर नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री की भर्ती प्रक्रिया आसान करने की इच्छा के बाद पुलिस महकमा और शासन स्तर पर तेजी आ गयी है। इस सिलसिले में नियमित बैठकें हो रही हैं। पंचायत चुनाव सामने होने की वजह से चुनाव बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Sunday, July 19, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - दो चरणों में होगी 38 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

दो चरणों में होगी 38 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग

मुरादाबाद । सिपाही भर्ती-2013 के नतीजे दो दिन पहले घोषित हो चुके हैं। अब सभी 38,315 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। माना जा रहा हैकि पूरी प्रक्रिया में दो से तीन महीने लग जाएंगे। प्रशिक्षण दो चरणों में कराया जाना है।प्रदेश की सभी 69 आरटीसी में ट्रेनिंग होगी।

सूबे के जो नौ प्रशिक्षण संस्थान हैं उनमें वहां कांस्टेबल ट्रेनिंग नहीं कराई जाएगी जहां पहले से दरोगा प्रशिक्षण ले रहे होंगे।

डीजी ट्रेनिंग सुलखान सिंह ने बताया कि दो पार्ट में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। पहले चरण में कुल 19000 सिपाही केंद्रों पर भेजे जाएंगे। पीएसी के सभी 4000 जवानों को पहले ही चरण में लिया जा रहा है। ट्रेनिंग छह माह की होगी। तीन महीने की ट्रेनिंग तो प्रशिक्षण केंद्रों पर होगी जबकि तीन महीने की फील्ड में।

जब पहला बैच तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए फील्ड में भेजा जाएगा तो बाकी बचे कांस्टेबिलों को ट्रेनिंग सेंटरों पर भेज दिया जाएगा। पीएसी के जवानों को ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षक बनाया जाएगा।
इनकी तैनाती उन सभी 69 आरटीसी में कराई जाएगी जहां सिपाहियों की ट्रेनिंग होनी है। क्योंकि ट्रेनिंग सेंटरों पर प्रशिक्षकों के चालीस फीसदी पद वर्षों से खाली पड़े हैं

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Wednesday, May 20, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं मेरिट के आधार पर होगा चयन, जल्द होंगी 40 हजार और भर्तियां

UPTET SARKARI NAUKRI   News -

सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं
मेरिट के आधार पर होगा चयन, जल्द होंगी 40 हजार और भर्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाल में पुलिस भर्ती में हुए बवाल के बाद सरकार ने भविष्य में किसी तरह की फजीहत से बचने के लिए नया दांव चला है। अब पुलिस में सीधे मेरिट के आधार पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, लिखित परीक्षा नहीं होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस बदलाव की तैयारी का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को आसान बनाने जा रही है। नौजवानों को केवल फिजिकल टेस्ट व इंटरव्यू देना होगा और अंक तालिकाएं दिखानी होंगी। यह बात उन्होंने झांसी में एरच बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के शिलान्यास समारोह में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पुलिस में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द चालीस हजार भर्तियां और की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में नौजवानों को कड़ी लिखित परीक्षा से गुजरना होता है लेकिन आने वाले दिनों में सरकार ऐसा कोई रास्ता निकालेगी, जिससे लिखित परीक्षा विहीन भर्ती प्रक्रिया की जा सके।
तब कांस्टेबलों की भर्ती में धांधली पर उठे थे सवाल
पुलिस भर्ती बोर्ड की 41,610 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया 18 मार्च को मुख्य परीक्षा के परिणाम और मेडिकल के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विवादों में आ गई थी। कुछ अभ्यर्थियों ने कटऑफ लिस्ट की अनदेखी कर कम अंक पाने वालों को मेडिकल के लिए बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया और अदालत की शरण ली। मामले में दायर याचिका में कहा गया कि 41,610 पदों पर भर्ती होनी थी जिनमें से इटावा व मैनपुरी से 34,000 अभ्यर्थियों का चयन धांधली की ओर इशारा करती है। वहीं, 55,123 अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाने पर भी सवाल उठाये गए। कहा गया कि नियमानुसार इसके लिए कुल पदों के मुकाबले सिर्फ 10 फीसदी ज्यादा अभ्यर्थी ही बुलाए जा सकते थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया ऐलान
लिखित परीक्षा विहीन भर्ती प्रक्रिया का रास्ता निकालेगी सरकार
केवल फिजिकल टेस्ट व इंटरव्यू देना होगा और अंक तालिकाएं दिखानी होंगी
सिपाही भर्ती की मौजूदा प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरने के बाद पुलिस आरक्षी के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा और उसमें प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। इसके बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मुख्य लिखित परीक्षा होती है। इसके साथ ही चिकित्सा परीक्षा भी देनी होती है।
सिपाही भर्ती की मौजूदा प्रक्रिया

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
UPTET SARKARI NAUKRI News - पुलिस भर्ती में अब लिखित परीक्षा नहीं : मुख्यमंत्री

UPTET SARKARI NAUKRI   News -
पुलिस भर्ती में अब लिखित परीक्षा नहीं : मुख्यमंत्री
**********
Tue, 19 May 2015 07:44 PM (IST)
लखनऊ। पुलिस भर्ती को लेकर विवादों में आई प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर ली है। लगभग 40 हजार भर्तियों में अब लिखित परीक्षा समाप्त हो सकती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। मंगलवार को झांसी के एरच बांध और सैनिक स्कूल का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकपत्र, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को पुलिस में भर्ती किया जाएगा।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Sunday, May 17, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - बसपा की सरकार बनी तो सिपाही भर्ती की होगी जांच

UPTET SARKARI NAUKRI   News -

बसपा की सरकार बनी तो सिपाही भर्ती की होगी जांच
Publish Date:Fri, 15 May 2015 07:57 PM (IST) | Updated Date:Fri, 15 May 2015 07:57 PM (IST)

बसपा की सरकार बनी तो सिपाही भर्ती की होगी जांच

आजमगढ़ : चार जिले और वहां के यादवों के विकास तक ही सपा सरकार सिमटकर रह गई है। हाल में सिपाही भर्ती प्रक्रिया इसका सबसे जीता-जागता उदाहरण है। सूबे में बसपा की सरकार बनी तो इसकी जांच होगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें दंड भुगतना पड़ेगा। यह बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने शुक्रवार को नगर से सटे शेखपुरा गांव में पार्टी के मंडल कोआíडनेटर श्यामसुंदर चौहान के आवास पर पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में कही।बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में केवल चार जिले एटा, मैनपुरी, इटावा व आजमगढ़ में 34 हजार यादवों की भर्ती की गई, जिसमें आजमगढ़ के 1500 लोग हैं। पिछड़ों की हितैषी होने का स्वांग रचाने वाली सपा बताए क्या अन्य 70 जिलों में यादव नौजवान पुलिस भर्ती में शामिल नहीं थे। आरोप लगाया कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि देने के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है, जबकि पार्टी मुखिया मायावती के आह्वान पर बसपा के सांसदों व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक महीने का वेतन किसानों को राहत के नाम पर दिया है। कहा कि प्रदेश की बागडोर चाढ़े चार मुख्य मंत्रियों के हाथ में है। इसमें चाचा-पिता और आजम खां शामिल हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल यह हो गया है कि एक बार पुन: जनता बसपा सरकार के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया, मुख्यमंत्री व संगठन के अन्य पदाधिकारी पहले अपने दामन में झांक कर देखें जिसकी मिसाल सिपाही भर्ती प्रक्रिया है। लखनऊ में डा. कांशीराम पार्क बनवाए जाने की बात पर कहा कि पत्थर कहते-कहते सपा के लोगों की सोच पथरा गई है। बसपा सरकार में विकास के एक प्रतिशत धन से लखनऊ में पर्यटक स्थल बना है जो एक इतिहास है। बसपा बाबा साहब के साथ ही अन्य महापुरुषों का सम्मान करती है। लोकसभा चुनाव की बाबत उनका कहना रहा कि कांग्रेस व भाजपा मिलकर बसपा को हराने में लगी थी। इसके बाद भी 34 सीटों पर बसपा दूसरे नंबर पर रही। भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर उन्होंने माना कि मोदी का जादू चला। जनता की भावनाओं से खेला गया लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं हुए। भूमि अधिग्रहण बिल पर उन्होंने कहा कि यह कारेपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है क्योंकि भाजपा चुनाव में इन्हीं से पैसा लेती है। इस मौके पर मंडल कोआíडनेटर श्यामसुंदर चौहान, पूर्व मंडल कोआíडनेटर मिट्ठू राजभर सहित सहित तमाम लोग थे।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Thursday, March 19, 2015

Constable Recruitment SARKARI NAUKRI News - केंद्रीय सिपाही भर्ती के चयन में गड़बड़ी

Constable Recruitment SARKARI NAUKRI   News -

केंद्रीय सिपाही भर्ती के चयन में गड़बड़ी

इलाहाबाद। एसएससी की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। आयोग की ओर से 2011 में कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को कोर्ट के आदेश के बाद वरीयता कॉलम गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया है। आयोग की ओर से अवसर दिए जाने के बाद मेरिट से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने शिकायत की है कि आयोग की ओर से जारी अंतिम मेरिट से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी संख्या में चयनितों की सूची में शामिल कर दिया गया है।
आयोग की ओर से जारी परिणाम पर आपत्ति उठाते हुए परीक्षा में शामिल दूसरे अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी को बार्डर क्षेत्र एवं नक्सल क्षेत्र दोनों आरक्षण दे दिया गया है।
आयोग की ओर से जारी परिणाम पर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
अधिक अंक वाले अभ्यर्थी की बजाय कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी के चयन की शिकायत आई है। यूपी में नक्सल एवं बार्डर क्षेत्र के अभ्यर्थी एक नहीं हो सकते। इसकी जांच करवाकर जिनका चयन गलत हुआ है उन्हें बाहर किया जाएगा। -
जेपी गर्ग, क्षेत्रीय निदेशक एसएससी मध्य क्षेत्र, इलाहाबाद

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Sunday, May 19, 2013

UP Police Constable Recruitment : 20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव

यूपी में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पहली बार सपा सरकार में कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है| नये नियमों और नयी प्रक्रिया के साथ शुरू हो रही बीस हजार सिपाहियों की भर्ती इस बार पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड के लिए आसान नहीं होगी। इससे पहले बसपा सरकार में भी पुलिस भर्ती में प्रयोग हुआ था मगर तब केवल आवेदको की सूची इस पर उपलब्ध करायी गयी थी| आवेदन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मांगे गए थे| मगर इस बार आवेदन भी ऑनलाइन और आफलाइन दोनों किये जाने की सम्भावना है| इससे जहां पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड को विवादों की छाया से बचाने का दबाव रहेगा, वहीं हर बार लगने वाले पक्षपात आरोपों से बचने की मशक्कत भी करनी पड़ेगी।

ज्ञात हो की कि आरक्षियों की यह भर्ती बसपा शासन काल में घोषित भर्ती के विज्ञापन को निरस्त कर की जा रही है| इस बार सरकार ने पुलिस भर्ती की नियमावली में कई बदलाव भी किए हैं। 15 जुलाई 2011 को जारी विज्ञापन में पदों की संख्या 39 हजार 425 थी, जबकि इस बार यह संख्या बीस हजार कर दी गई है। सामान्य वर्ग के पदों की संख्या तो सीधे दस हजार घटा दी गई है। इसी तरह अन्य वर्ग के पदों की संख्या भी कम की गई है।

सपा सरकार आने के बाद भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में भी बदलाब किया गया है| इस बार पुरुष अभ्यर्थियों को एक घंटे में दस किमी के बजाए आधे घंटे में 4.8 किमी की ही दौड़ लगानी पड़ेगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 18 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना जरुरी होगा। लिखित परीक्षा में पहले सामान्य ज्ञान के 50 अंक निर्धारित थे, वहीं अब सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषयों की परीक्षा 150 नंबर की होगी।
इस बार १० लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है| आवेदकों की संख्या इसलिए भी बढ़ जाएगी क्योंकि पिछली बार जारी विज्ञापन के लिए आवेदन करने वालों को उम्र में रियायत दी जा रही है। आरक्षियों की भर्ती के लिए 18 जुलाई से आवेदन प्रारंभ हो जाएगा

Saturday, May 18, 2013

UP Police Constable Bumper Direct Recruitment 2013 http://prpb.up.nic.in/

Sarkari Naukri Damad India. Latest Upadted Indian Govt Jobs - http://sarkari-damad.blogspot.com
UP Police Constable Bumper Direct Recruitment 2013 http://prpb.up.nic.in/

No. of Post - 20000

उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती-2013
आवेदन की समय सारिणी-
(अ) ओ.एम.आर. आवेदन पत्रों के लिए-आवेदन पत्र अधिसूचित डाकघरों से प्राप्त करने की प्रारम्भिक तिथि : 18/07/2013
आवेदन पत्र अधिसूचित डाकघरों में जमा करने की अंतिम तिथि : 20/08/2013
(ब) ऑनलाइन आवेदन पत्रों के लिए-
       
1. पंजीकरण आरम्भ होने की तिथि - 18/07/2013 (00.00.01)
       2. पंजीकरण समाप्त होने की तिथि - 18/08/2013 

       3. आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि - 19/08/2013
       4. आवेदन स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि - 20/08/2013

Tuesday, May 7, 2013

UP News मायावती सरकार में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से मौका

Police Constable Recruitment - 2 years age  relaxation to candidates.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उन आवेदकों को आयु सीमा में छूट देने का फैसला किया है, जिन्होंने इस परीक्षा के लिए वर्ष 2011 में आवेदन किया था।

मंत्रिपरिषद ने इसके लिए उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2013 में प्रस्तावित संशोधन को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार में रद की गई सिपाही भर्ती प्रक्रिया को न केवल बहाल कर दिया है बल्कि उस समय आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थियों लगभग 15 लाख को बगैर फीस के दोबारा आवेदन का मौका रहेगा। यहां तक उस वक्त के जो अभ्यर्थी अब ‘ओवर ऐज’ हो चुके हैं, उन्हें भी आवेदन करने का मौका दे दिया गया है। इसके लिए मंत्रिपरिषद ने नागरिक पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली, 2013 में चौथे संशोधन को मंजूरी दे दी है

मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में आम लोगों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। राजनीतिक हलकों में इसे लोकसभा चुनाव की आहट की शक्ल में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि समाजवादी सरकार लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मतदाताओं को खुश करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती

संशोधन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 15 जुलाई 2011 की पूर्व विज्ञप्ति के सापेक्ष आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों को जो वर्ष 2013 में आरक्षी पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक आयु के हो गए हैं, उन्हें एक बार के अवसर के रूप में अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान करने का फैसला किया गया है। मंत्रिपरिषद के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

साल 2011 में लगभग 40 हजार सिपाहियों के पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी थी।

सिपाही भर्ती को लेकर कई बार प्रस्ताव भी बने पर उन पर अमल नहीं हो सका थ। अब इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है और 30 हजार पदों पर पहले चरण में भर्ती की जा रही है।

चूंकि, जिन्होंने 2011 में आवेदन किया था, उनमें से कई परीक्षा न होने की दशा में अधिकतम आयु सीमा से आगे हो गए थे, लिहाजा उन्हें अब इस पद पर नौकरी हासिल करने के लिए कोई मौका नहीं रह गया था।

लेकिन मंत्रिपरिषद के इस फैसले के बाद अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों, जिनकी आयु सीमा से अधिक हो गई थी, वह भी इस परीक्षा के लिए अहर्ता हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 30 हजार पदों के लिए सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। इनमें वह भी शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था।

पुराने अभ्यर्थियों को इसका जिक्र अपने आवदेन पत्र में करना होगा। इसके अलावा पुराने अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा।